शिवपुरी में एक दंपति ने अपने साथ हुई मारपीट और लूटपाट की शिकायत एसपी से की है। महिला ने अपने दो चचेरे देवरों पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं। दंपति का कहना है कि मारपीट में सिर में 16 टांके आए हैं। इसके बावजूद भौंती पुलिस ने मामूली मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि मेरा पति जिले से बाहर रहकर मजदूरी करता है। मेरे परिवार के चचेरे देवर मुझ पर गंदी नजर रखता है। वह चाहता है मैं उसके साथ रहूं। जब इस बात को मैं राजी नहीं हुई, तब उनके द्वारा मेरे घर में चोरी कराई। इसके बाद मेरे मकान में तोड़ फोड़ कर दी। इसकी सूचना मैंने अपने पति को दी थी। इसके बाद मेरा पति घर लौटकर आ गया। 4 दिसम्बर की दोपहर 12 बजे मेरे चचेरे परिवार के 4 लोगों ने घर पर हमला बोलते हुए मेरी दीवार गिराने लगे। घर में खड़ी बाइकों को भी तोड़ दिया, जब मैंने और मेरे पति ने रोकने का प्रयास किया तो मेरे पति के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मेरे पति के सिर में 16 टांके आए हैं। इसकी शिकायत भौंती थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

देवर ने की भाभी के साथ छेड़छाड़, पति को बेरहमी से पीटा सिर में आए 16 टांके / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment