Press "Enter" to skip to content

कटरा मोहल्ला गोलीकाण्ड युवती ने लिव-इन पार्टनर और दोस्तों पर लगाया किडनैपिंग और रेप का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कटरा मोहल्ले में 2 दिसंबर की रात एक युवक को आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर सौदा करने घर बुलाकर दो भाईयों द्वारा गोली मारने के मामले में शुक्रवार को आरोपी पक्ष की ओर से फरियादी युवक की लिव-इन पार्टनर युवती ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर लिव-इन पार्टनर युवक और उसके दोस्तों पर
किडनैपिंग और रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया। वहीं युवती ने अपने भाईयों को बेकसूर बताते हुए 2 दिसंबर को हुए गोलीकांड के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
युवती ने लगाया किडनैपिंग और रेप का आरोप :
युवती ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पुष्पेंद्र सिंह चौहान के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान लिव-इन पार्टनर पुष्पेंद्र सिंह चौहान के दोस्त उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करते थे। 8 नवंबर 2023 को पुष्पेंद्र के दोस्त प्रिंस बुंदेला ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और पिस्तौल दिखा कर उसे धमकाया। इसके बाद वह 30 नवंबर 2023 को इंदौर से शिवपुरी अपने घर लौट आई। 2 दिसंबर की रात पुष्पेंद्र और उसके दोस्त प्रिंस बुर्देला,बृजभान परमार एवं मानवेन्द्र सिंह चौहान उसके घर आए और जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान पुष्पेंद्र और उसके दोस्तों के बीच छीना-झपटी में गोली चली जो पुष्पेन्द्र के पेट पर लगी। बाद में इस मामले में पुष्पेंद्र ने झूठी कहानी गढ़ कर उसके 2 भाईयों को 307 के मामले में फंसा दिया। युवती की शिकायत पर से एडिशनल एसपी ने सीएसपी शिवपुरी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!