शिवपुरी: पिछले 13 दिन पूर्व पति की हार्ट अटैक से हुई मौत, पति की तेहरवी के दिन ही रात को पत्नी घर से शौच करने गई थी. तभी रात के समय रास्ते में पैर फिसलने से कुएं में गिरकर महिला की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार राजाबेटी लोधी उम्र 34 साल की कुआं गिरने से मौत हो गई. वह अपने पीछे एक लड़का दीपक लोधी उम्र 13 वर्ष एवं एक लड़की सोनम 11 वर्ष छोड़ गई हैँ. आपको बता दें की 13 दिन पहले महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत हुई थी. पति मंगल सिंह कि तेहरवी के दिन रात करीब एक बजे शौच करने के लिए गई थी. तभी घर से करीब 50 मीटर के दूर कुआं रास्ते में ही हैँ. जिस पर मुनार ना होने से रात के अंधेरे में दिखाई नही दिया. जिससे पैर फिसलने से कुए में विकलांग राजाबेटी लोधी गिर गई और जब तक घर बालो को पता चला तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं, फिर घर बालो ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पहुंच कर बॉडी को बाहर निकालकर मनपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर पीएम कर डेड बॉडी को परिजनों को सुपर्द कर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैँ.






Be First to Comment