शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सड गांव की निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म और दुष्कर्म का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खास बात ये है कि पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा मामले की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जिसकी शिकायत पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाए जाने की मांग की है।
आरोपी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म वीडियो बना कर वायरल करने की दी धमकी:
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के सड थाना की निवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया कि 6 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे मैं घर पर थी और मेरी भाभी भी दुसरे कमरे में थी और में बाहर के कमरे में थी तभी गांव का ही लड़का अभि खटीक पुत्र संतोष खटीक आया था और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और मेरी भाभी के कमरे का गेट भी बंद कर दिया इसके बाद उसने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियों बनाया और कहने लगा कि तुने किसी को बताया तो तेरा वीडियों वायरल कर दूंगा। इसके बाद मेरी भाभी ने बाहर से गेट बंद कर दिया और आरोपी और में उस कमरे में थे तभी आरोपी ने अपने चाचा विशाल खटीक को फोन किया तो वह वहां आया और उसने पत्थर से ताला तोड दिया और आरोपी और उसका चाचा वहां से भाग गए इसके बाद जब मेरे पिताजी घर आए तो उन्हे मैंने सारी घटना बताई इसके बाद हम थाना करैरा रिपोर्ट लिखाने गए तो वहा हमारी छेड़छाड की रिपोर्ट दर्ज की ना की दुष्कर्म की और ना ही पुलिस ने मेरा मेडिकल करवाया पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर में धारा 376 बढ़ाने की मांग की है।

18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पुलिस ने लिखी छेड़छाड़ की रिपोर्ट, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment