करैरा: प्रथम सत्र न्यायाधीश करैरा प्रदीप कुमार कुशवाह ने बुधवार को दिए एक महत्वपूर्ण फैसले में लाठी मारकर वृद्धा की हत्या करने वाले युवक को आजीवन कारावास एवं एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक धनंजय पांडे ने की। अभियोजना के अनुसार बलराम पुत्र हरनाम रावत निवासी ग्राम रौनीजा उम्र 30 साल ने सुनारी चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मौसी के बेटे हल्के रावत ने उसे सूचना दी थी कि 11 दिसम्बर 2020 को दोपहर तीन बजे उसकी मां खुमनियाबाई खेत की मेढ़ से गिरकर घायल हो गई है, उसे उपचार के लिए डबरा में डाक्टर जगदीश के यहां लेकर आए हैं। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने महिला को पट्टी करके सराफा हॉस्पिटल ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया है।
महिला को ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में टेकनपुर पर उसकी मां की मौत हो गई। मृतिका की मौत संदिग्ध
होने के कारण उसका पोस्टमार्टर एफएसएल चिकित्सक एवं पैनल में शामिल चिकित्सकों की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की तो पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत सिर में लाठी लगने के कारण होना सामने आया. इसके अलावा महिला के शरीर में अन्य अंगों पर भी चोटों के निशान होना पाया गया, जो खेत की मेढ़ से गिरने के कारण नहीं आ सकते। पुलिस विवेचना में यह तथ्य सामने आए कि जमीनी बंटवारे को लेकर परिवार में चल रहे विवाद के चलते उत्तम पुत्र रघुवीर सिंह रावत ने महिला की लाठी से निर्मम मारपीट कर दी थी, इसी दौरान उसके सिर पर लाठी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई उपरांत साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपित उत्तम रावत को आजीवन कारावास एवं एक हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

लाठियों से पीट-पीट कर महिला की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment