शिवपुरी। जिले की एबी रोड पर फर्नीचर की दुकान संचालित करने वाले एक व्यापारी को ठगों ने अपनी बातों में फंसा कर अपना शिकार बना लिया। ठगों ने व्यापारी से 24 हज़ार की राशि फोन पे करवाई इसके बाद ठग दुकान से रफू चक्कर हो गए। ठगों की बातों में फंस कर 24 हजार रुपए गंवाने के बाद फर्नीचर व्यापारी ने घटना की शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार एबी रोड पर फर्नीचर की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी बलराम चंदोरिया ने बताया कि बुधवार को दो युवकों ने धोखाधड़ी करके उनसे 24 हजार रुपए की राशि फोन पे करा ली।व्यापारी ने बताया कि जिन दो युवकों के द्वारा उनके साथ फ्रॉड किया गया है उनके नाम सचिन और अमन है। उनके द्वारा व्यापारिक बातों में उलझा कर उनसे पैसे ऐंठ लिए। व्यापारी ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों का फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस अब जांच के बाद इस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है।

शिवपुरी में ठगों के झांसे में फंसा फर्नीचर व्यवसाई, 24 हज़ार रुपए गंवाए,एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment