शिवपुरी के गिलटोरा गांव में आज सुबह नाले में एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखा गया। इसके बाद मगरमच्छ देखने के लिए भीड़ लग गई। वहीं लोगों का कहना है कि मगरमच्छ होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। लेकिन कई घंटे गुजर जाने के बाद भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची है। ऐसे में लोगों ने रपटे को सेल्फी पॉइंट बनाकर मगरमच्छ के साथ सेल्फी भी ली। इस बीच मगरमच्छ बार-बार अपने ताकतवर जबड़े को लोगों को डरा भी रहा था।
जानकारी के मुताबिक मगरमच्छ को सबसे पहले किसान बंटी जाट ने देखा। बंटी ने बताया कि आज सुबह 7 बजे वह अपने खेत पर पहुंचा हुआ था। खेत के पास नाले पर बने रपटे पर मगरमच्छ धूप सेंकता हुआ दिखाई दिया था। उसने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ ने हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई थी।
बताया गया है कि गिलटोरा गांव के पास माधव सरोवर नाम का विशाल तालाब है जिससे क्षेत्र की जमीन सिंचित होती है। उस तालाब में कई मगरमच्छ है जो नहर के रास्ते तालाब से बाहर निकल आते हैं। संभवत यह मगरमच्छ तालाब से निकली नहर के रास्ते से गांव तक पहुंच गया। बताया गया है कि पहले भी गांव में मगरमच्छ देखे गए है लेकिन 10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ गांव में पहली बार देखा गया है।

नाले में दिखा 10 फीट का मगरगमच्छ, देखने को लगी भीड़, लोगों ने ली सेल्फी, नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment