शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली करौदी कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पहले पति से परेशान होकर सात माह पहले एक युवक से दूसरी शादी कर ली।लेकिन महिला के नसीब में पति का सुख नहीं लिखा है दूसरे पति ने भी महिला को कुछ समय साथ रखने के बाद दहेज का सामान रखकर महिला की मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
इतना ही नहीं दूसरे पति ने महिला की झूठी शिकायत कर उसे बदनाम कर दिया। महिला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित सुनवाई में दहेज का सामान वापस दिलाने और दूसरे पति के द्वारा झूठी शिकायत कर बदनाम करने के मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रजनी कुशवाह पुत्री स्वर्गीय गोपाल कुशवाह निवासी वार्ड 36 करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि पूर्व पति से तलाक हो जाने के बाद परिवारजनों ने रामलखन पुत्र रामजीत कुशवाह निवासी ग्राम नागौर पोस्ट बरोना तहसील गोहद जिला भिण्ड हाल निवासी ग्राम सिरसौद तहसील करैरा जिला शिवपुरी के साथ विवाह लगभग 07 माह पूर्व कर दिया एवं घर से बिदा की है बिदा में परिवारजनों ने रामलखन को दान दहेज में कूलर एलसीडी टीवी, अलमारी डबलबेड, ड्रेसिंग वर्तन एवं नगद 51,000 / रूपये दिये थे। महिला ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तक तो पति रामलखन ने उसे और उसके दोनों बच्चो को ठीक ठाक रखा फिर लडने झगडने लगा और मारपीट कर उसे भगा दिया। अब पति रामलखन झूठी शिकायत कर उसे बदनाम कर रहा है। महिला ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए
दहेज का सामान पैसे वापस दिलाने और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहले पति से परेशान महिला ने की दूसरी शादी अब दूसरे पति ने दहेज का सामान रखकर महिला की मारपीट कर घर से निकला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment