पीड़ित छात्रा ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी: जिले के साईंस कॉलेज में पदस्थ चपरासी दिलीप शाक्य पर एक छात्रा ने बीएससी फर्स्ट ईयर में एडमिशन कराने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में करते हुए चपरासी के खिलाफ कार्रवाई और कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सलोनी शाक्य पुत्री अरूण शाक्य निवासी सईसुपरा शिवपुरी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले साईंस कॉलेज के चपरासी दिलीप शाक्य ने बीएससी फर्स्ट ईयर में एडमिशन कराने के नाम से उससे दो बार में 1150-1150 रुपए ले लिए लेकिन ये पैसे कॉलेज में जमा नहीं किया जिस वजह से उसका कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पाया। बाद मे जब उसने कॉलेज में जाकर और ऑनलाइन पता किया तो जानकारी मिली की एडमिशन फीस जमा नहीं करने की वजह से उसका कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पाया। पीड़ित छात्रा ने जनसुनवाई में चपरासी के खिलाफ कार्रवाई और कॉलेज में एडमिशन के लिए कलेक्टर से न्याय की कोहार लगाई है।

साईंस कॉलेज में एडमिशन कराने का झांसा देकर चपरासी ने हड़पे छात्रा के रुपए, छात्रा का एक साल हुआ बर्बाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment