शिवपुरी: जिले के एनटीपीसी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र ने सोमवार की देर शाम अपने हॉस्टल के कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। छात्र ने सुसाइड के प्रयास की वजह एग्जाम फार्म फार्वड न होना बताया जा रहा है।
जैसे ही छात्र के सुसाइड की कोशिश के खबर अन्य छात्रों लगी इसके बाद छात्रों ने एकजुट होकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर की। बता दें इस घटना की सूचना कॉलेज प्रबंधन की ओर से सतनवाड़ा थाना पुलिस को नहीं दी गई।
जानकारी के मुताबिक सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कालेज में इंजीनियरिंग का फाइनल ईयर का छात्र राहुल साहू कॉलेज के हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करता है। बताया गया है कि कॉलेज में अनुपस्थिति ज्यादा दर्ज होने के कारण उसका एग्जाम फार्म फारवर्ड नहीं हो सका था।
ऐसे में राहुल साहू अवसाद में चला गया और उसे क्षुब्ध होकर देर शाम हॉस्टल के कमरे के पंखे पर चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। हालांकि सही समय पर साथी छात्रों ने राहुल को देखा और दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। मामले की जानकारी कालेज के डायरेक्टर राकेश सिंघई तक पहुंची, तो उन्होंने छात्र को बुलाकर उससे बात कर रहे हैं।
इस मामले में एनटीपीसी कालेज के डायरेक्टर राकेश सिंघई का कहना है कि विश्व विद्यालय के नियमानुसार छात्र की कालेज में 75 प्रतिशत उपस्थिती होना चाहिए, परंतु राहुल की उपस्थिती सिर्फ पांच प्रतिशत ही है। इसके अलावा यह किसी भी सेमेस्टर में उपस्थित नहीं हुए। इस कारण इनका परीक्षा फार्म फार्वड नहीं हो पाया। इसी के चलते छात्र ने यह प्रयास किया है। हम छात्र के स्वजनों और विश्व विद्यालय से बात कर रहे हैं।

NTPC इंजीनियरिंग कालेज के छात्र ने किया सुसाइड का प्रयास, दरवाजा तोड़कर साथी छात्रों ने बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment