शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में एक युवक को आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर सौदा करने के लिए घर बुलाकर दो भाईयों ने गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद घायल हुए युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। देहात थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक करैरा कस्बे के रहने वाले पुष्पेंद्र चौहान पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ करीब ढाई साल से इंदौर में लिव इन रिलेशन में रह रहा है। इसी क्रम में तीन दिन पहले वह शिवपुरी आया तो युवती की मां ने युवती के मोबाइल में पड़ी हुई आपत्तिजनक फोटो वायरल नहीं करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।
इसी क्रम में शनिवार को पैसा देने की बात हुई थी। युवक उनके बुलाने पर शनिवार की रात करीब 11:15 बजे पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में युवती के घर पहुंचा था। पुष्पेंद्र युवती की मां व पिता से बात कर रहा था, तभी युवती के एक भाई पुष्पेंद्र से बहस करने लगा और इतने में दूसरे भाई ने उसे गोली मार दी। गोली पुष्पेंद्र की कमर में लगी।
मौके पर मौजूद प्रिंस बुंदेला ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुष्पेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

बात करने बुलाया और मार दी गोली, लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक के पर्सनल फोटो वायरल करने के नाम मांगे थे पैसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment