शिवपुरी: जिले की पांचों विधानसभाओं का नतीजा आ गया है। जिले की 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी वहीं 1 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस को एकमात्र जीत पोहरी विधानसभा में मिली है। जहां कांग्रेस के कैलाश कुशवाह ने बीजेपी प्रत्याशी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा 49481 वोटों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह को 99739 वोट मिले वहीं बीजेपी के सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को 50258 मत प्राप्त हुए यहां बीएसपी के प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा को 37261 वोट मिले हैं। वहीं बात करें
कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली पिछोर विधानसभा सीट की तो यहां से 30 साल बाद बीजेपी के प्रीतम सिंह लोधी ने जीत दर्ज कीहैं।उन्होंने कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी 21882 वोटों से हराया है। प्रीतम सिंह लोधी को 121228 वोट जबकि कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी को 99346 वोट मिले।करैरा से कड़े मुकाबले में बीजेपी प्रत्याशी रमेश खटीक ने कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव को 3103 वोट से हराया। शिवपुरी विधानसभा सीट से बीजेपी के देवेंद्र जैन ने बड़ी जीत दर्ज की है उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पिछोर से 6 बार के विधायक केपी सिंह कक्काजू को 43030 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। यहां बीजेपी के देवेंद्र जैन को 112324 वोट मिले वहीं कांग्रेस के केपी सिंह को 69294 वोट मिले हैं। बीएसपी के एवरन सिंह गुर्जर कल्ली भाईया को 10703 मत प्राप्त हुए हैं। कोलारस विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सिंधियानिष्ठ महेंद्र सिंह यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है उन्होंने कांग्रेस के बैजनाथ सिंह यादव को 50973 वोटों से हराया है। बीजेपी के महेंद्र सिंह यादव को 108685 कांग्रेस के बैजनाथ सिंह यादव को 57712 वोट जबकि बीएसपी को कोलारस में 24836 वोट मिले हैं।

शिवपुरी विधानसभा चुनाव अपडेट: बीजेपी 4 कांग्रेस 1, जानिए कौन कहां कितने वोट से जीता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment