Press "Enter" to skip to content

मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूरी, चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच होगी मतगणना / Shivpuri News

शिवपुरी: विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ। अब 3 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की पांच विधानसभा करेरा, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर व कोलारस की मतगणना शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी में होगी। मतगणना प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगी। जिसमें प्रातः 8 बजे पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होगी। इसके बाद 8:30 बजे ईवीएम मशीनों की गणना शुरू होगी।

प्रत्येक कक्ष में रहेंगी 16 टेबल
मतगणना के लिए विधानसभा वार प्रत्येक कक्ष में 16- 16 टेबल लगाई गई हैं। शिवपुरी विधानसभा के पोस्टल बैलेट के लिए चार टेबल और पिछोर के लिए तीन टेबल और बाकी विधानसभा में पोस्टल बैलेट के लिए दो-दो टेबल रहेंगी।

सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसमें एसएएफ,पुलिस और सीआरपीएफ का फोर्स तैनात रहेगा। मतगणना में लगे अधिकारी कर्मचारी मतगणना एजेंट और मीडिया प्रतिनिधियों को प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा।

मोबाइल फोन व धूम्रपान प्रतिबंधित
मतगणना स्थल में मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू किसी भी प्रकार का धूम्रपान प्रतिबंधित रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!