शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परिच्छा गांव से बीती रात हुई चोरी के मामले का पोहरी थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 चोरों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर पकड़े गए चोरों को न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पोहरी थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के परिच्छा गांव से बीती रात उत्तम कुशवाह के सूने घर से अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर बोर की मोटर और रसोई गैस सिलेंडर मय चूल्हा चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि झिरी परिच्छा रोड़ पर 2 संदिग्ध युवक खड़े हुए हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा जिन्होंने अपना नाम मेघसिह यादव निवासी परिच्छा और
मलखान परिहार निवासी मारोरा अहीर बताया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने परिच्छा गांव से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर न्यायालय पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज राजपूत प्रधान आरक्षक तुलाराम,आरक्षक मुकेश परमार,मुनेश धाकड़, राहुल सिह,सूरज टैगोर,कुलदीप शर्मा,सहित अन्य की महत्व्पूर्ण भूमिका रही।

सूने घर से हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा: पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का माल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment