शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कालामढ़ में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में शुक्रवार को पार्षद पति ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर ना केवल एक दलित युवक से मारपीट कर जाति सूचक गालियां दी बल्कि ईट से युवक का सिर फोड़ दिया। घटना की शिकायत युवक ने बैराड़ थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में पीड़ित को घंटों थाने में बैठा रखा लेकिन मामला दर्ज नहीं किया जिसके बाद पीड़ित ने शुक्रवार को ही इसकी शिकायत एसपी आफिस में दर्ज कराई जिसके बाद देर शाम बैराड़ थाना पुलिस ने दलित युवक की रिपोर्ट पर पार्षद पति समेत 3 लोगों पर मारपीट और एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामकुमार पुत्र नकुला राम जाटव उम्र 53 साल निवासी वार्ड 06 भदेरा थाना बैराड ने बताया कि वह शुक्रवार को बाईसराम राठौर के घर के पीछे कालामढ में अपना प्लाट देखने के लिए गया था। जहां रमेश राठौर व उसका लड़का सोनू राठौर व अशोक राठौर प्लाट पर काम करवा रहे थे। मैंने कहा कि मेरे प्लाट पर काम क्यो करवा रहे हो। इसी बात को लेकर तीनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर दी और ईट से उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने रामकुमार जाटव की रिपोर्ट पर से पार्षद पति सोनू राठौर,अशोक राठौर और रमेश राठौर के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दलित युवक का सिर फोड़ने के मामले में पार्षद पति समेत 3 पर
मारपीट और एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment