Press "Enter" to skip to content

झाड़ियों में फंसा मिला तेंदुआ, कूनो नेशनल पार्क की टीम पहले ट्रेंकुलाइज फिर आजाद करेगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास वन परिक्षेत्र के सेंन बसाई गांव से सटे जंगल में फंसे हुए एक तेंदुए को आज दोपहर कुछ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तत्काल फॉरेस्ट अधिकारियों तक पहुंचाई। इसके बाद तेंदुए के रेस्क्यू की कवायद शुरू कर दी गई हैं। मौके पर फॉरेस्ट अधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद है।


बता दें कि तेंदुआ किसी कटीली झाड़ी में फंसा है या फिर शिकारी द्वारा शिकार को फंसाने के लिए लगाए गए तार में यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

रेंजर शैलेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि तेंदुआ एकाएक हमला बोल सकता है, इसलिए तेंदुए के पास जाने की किसी को अनुमति नहीं है। कूनो नेशनल पार्क से डॉक्टर की टीम बुलाई गई है, जो नेशनल पार्क से रवाना हो चुकी है। टीम के पहुंचने के बाद डॉक्टर द्वारा पहले तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। इसके बाद उसे बंधन से आजाद कर तेंदुए के फंसने की असल वजह पता चलेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!