शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में डिग्री पुल के पास अहमदाबाद से भिंड जा रही एक बस पलट गई। जिससे बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए मोहना के स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की वजह तेज रफ्तार और टायर फटना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक MP07ZJ7705 अहमदाबाद से भिंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के डिग्री पुल के पास तेज रफ्तार बस आज (शनिवार को) सुबह 5:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि बस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से मोहना के स्वास्थ्य केंद्र और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सड़क हादसे की विवेचना शुरू कर दी है।
कुल 40 यात्री सवार थे, तीन गंभीर
बताया गया है कि बस में करीब 40 सवारी सवार थी बस में 10 सवारी घायल हुई है जिनमें से तीन सवारी गंभीर घायल बताई गई है।

अहमदाबाद से भिंड जा रही बस पलटी, 10 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment