शिवपुरी: जिले की करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव में एक महिला ने अपने मायके से पांच लाख रुपए लाकर ससुरालियों को नहीं दिए तो उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। पुलिस ने आज (शुक्रवार को) महिला की शिकायत पर पति और सास-ससुर पर मारपीट सहित दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव की रहने वाली 25 साल की पूजा बाल्मीक ने बताया कि मेरी शादी दिनांक 2017 में हिन्दू रीति रिवाज से टीला गांव के रहने वाले अवतार बाल्मीक साथ हुई थी। शादी में मेरे माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार एक बाइक, एक सोने की चेन और गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के करीब एक साल बाद से ही मेरे पति अवतार बाल्मीक, सास लक्ष्मी बाल्मीक, ससुर लखन बाल्मीक ने मुझसे दहेज की मांग करने लगे। वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मेरे ससुराली कहने लगे कि तुम्हारे पिता ने हमें दहेज में कम पैसे दिए हैं तुम अपने पिता के यहां से पांच लाख रुपए और लेकर आओ, तो मैंने कहा कि मेरे पिता की जितनी हैसियत थी उतने पैसे आपको दे दिए थे। फिर भी मेरे ससुराली नहीं माने और बार-बार प्रताड़ित करते रहे।
28 अक्टूबर को मेरे पति अवतार बाल्मीक, सास लक्ष्मी बाल्मीक, ससुर लखन बाल्मीक ने मेरे साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और कहने लगे कि तू अपने पिता के घर से पांच लाख रुपए लेकर आएगी तभी हम तुझे अपने साथ रखेगें और अगर बिना पैसों के घर आने की कोशिश की तो तुम जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद मैं अपने मायके भटनावर आ गई थी। आज (शुक्रवार को) मैंने अपने माता-पिता और भाई के साथ करैरा थाने में पहुंची ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की।
करैरा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और सास ससुर के खिलाफ मारपीट सहित दहेज एक्ट की धाराओं मर मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।

दहेज के लिए बहू से मारपीट, घर से निकाला, पति, सास-ससुर पर दहेज एक्ट के तहत फिर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment