Press "Enter" to skip to content

विश्व एड्स दिवस पर शहर में संकल्प समाजसेवी संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान एसपी को बांधा रेड रिबन / Shivpuri News

शिवपुरी। विश्व एड्स दिवस के मौके पर संकल्प समाजसेवी संस्था ने शहर के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को रेड रिबन बंधकर एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया और पुलिस कर्मियों को रेड रिबन बंधकर एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक का संदेश दिया।इस मौके पर संस्था के परियोजना प्रबंधक भगत सिंह वघेल ने बताया कि संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा शिवपुरी जिले में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना का संचालन विगत 2013 से म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन भोपाल के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्यकम के माध्यम से समलैंगिक समुदाय, महिला यौनकर्मी एवं सुई से नशा करने वाले लोगों को एचआईव्ही/एड्स से बचाव के लिये जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।समाज में उपरोक्त समुदाय की स्वीकार्यता बढ़ाने और आपसी समझ को मजबूत कर संगठित होकर अपने अधिकारों के लिये एकजुट करने के उद्देश्य से 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक एड्स जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!