Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद को लेकर पार्षद पति और अन्य ने युवक का सिर फोड़ा थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एसपी ऑफिस में लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कालामढ़ में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में नगर परिषद बैराड़ के पार्षद पति और परिवार के लोगों ने एक दलित युवक का सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में पहुंच कर दर्ज कराना चाही तो घंटों इंतजार के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार रामकुमार जाटव निवासी कालामढ़ ने बताया कि शुक्रवार को जमीन के प्लाट को लेकर उसका नगर परिषद बैराड़ के पार्षद पति सोनू राठौर से विवाद हो गया इसी विवाद को लेकर सोनू राठौर ने अपने परिवार के साथ मिलकर डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने घटना की रिपोर्ट में बैराड़ थाने में दर्ज करना चाही तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर फरियादी का आवेदन एसडीओपी पोहरी को फॉरवर्ड जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!