Press "Enter" to skip to content

खेत पर पानी की मोटर चालू करने के दौरान युवक को लगा करंट इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ऐनवारा गांव में शुक्रवार को खेत में पानी देने के लिए मोटर चालू करने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सोनू धाकड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ऐनवारा थाना बदरवास शुक्रवार को अपने खेत पर पानी देने के लिए बिजली की मोटर चालू कर रहा था इसी दौरान सोनू धाकड़ बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!