शिवपुरी: शहर के कमलागंज क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने पढ़ाई को लेकर अपने 8 साल के बेटे को डांट दिया था। पिता की डांट से गुस्सा होकर बच्चा 27 नवंबर को घर से लापता हो गया था। जिसे अब फिजिकल थाना पुलिस ने गुरुवार को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कमलागंज क्षेत्र के रहने वाले हरनाम सिंह चौहान ने अपने 8 साल के बेटे यशवंत को पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। इसके बाद यशवंत 27 नवंबर की शाम घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 28 नंवबर को यशवंत की गुमशुदगी फिजिकल थाना में दर्ज कराई गई थी।
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने यशवंत को बाबू क्वाटर क्षेत्र में रहने वाले उसके दोस्त के घर से बरामद कर लिया। बताया गया है कि यशवंत बहाना बनाकर अपने दोस्त के घर रुका हुआ था। फिजिकल थाना पुलिस ने गुरुवार शाम बालक का मेडिकल कराकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पढ़ाई के लिए पिता की डांट के बाद से बहाना बनाकर दोस्त के घर रुका था, लापता बच्चे को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment