शिवपुरी के कोलारस कस्बे में एटीएम बदलकर 40 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।
कोलारस थाना क्षेत्र के दीघोदी गांव के सतीश धाकड़ ने बताया कि मेरा और मेरे चचेरे भाई रिंकू धाकड़ के टमाटर का भुगतान 40 हजार रुपये मेरे बैंक खाते में आया था। 27 नवंबर को हम दोनों भाई कोलारस कस्बे गए थे। मुझे काम था, इसलिए मैं जगतपुर में रुक गया था। मेरा चचेरा भाई रिंकू एबी रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसे निकालने चला गया। जब उसने एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया। इस दौरान दो अजनबी युवक बाइक से एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने धोखे से एटीएम बदल लिया।
सतीश धाकड़ ने बताया कि कुछ देर बाद मेरे मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे। मैंने अपने गांव में कियोस्क सेंटर पर बैलेंस की जांच कराई तो सारा पैसा टुकड़ों में निकल गया।
जब इसकी पड़ताल की गई तो कोलारस से शिवपुरी की ओर हाईवे पर बने एचपी के पेट्रोल पंप पर सबसे पहले बाइक सवार उन्हीं दो लोगों के द्वारा 861 रुपए का पेट्रोल डलवाया गया था। साथ ही 5 हजार रुपए नगद भी पेट्रोल पंप के मैनेजर से ले लिए थे। भाई रिंकू धाकड़ से एटीएम बदलने वाले दोनों बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पहचान लिया था। सीसीटीवी कैमरों में दोनों युवक पैसे निकालने वाली स्वेप मशीन पर एटीएम का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद दोनों बाइक सवार युवकों ने शिवपुरी शहर के किसी एटीएम से 9500, 9523.60, 9523.60, 5023.60 और फिर 523.60 रुपए टुकड़ों में निकाल लिए। सतीश धाकड़ का कहना है कि इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई थी लेकिन अब एक एफआईआर नहीं की गई है।
23.60 बैंक ने काटा सर्विस चार्ज
एटीएम से किए गए कई ट्रांजेक्शन में 23.60 पैसे भी अलग से काटे गए हैं। इस बारे में बैंक कर्मचारी से जानकारी ने बताया कि अन्य बैंक के एटीएम से सिर्फ चार बार बिना अतिरिक्त शुल्क के पैसे निकाले जा सकते हैं। इसके बाद खाता धारक को अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर सर्विस चार्ज लग जाता है। जैसा 9523.60 रुपए निकालने पर पैसे निकालने वाले को 9500 रुपए ही प्राप्त हुए होंगे, लेकिन खाते से अतिरिक्त चार्ज के रूप में 23.60 पैसे काट लिए गए।

बदमाशों ने भाइयों के ATM कार्ड बदले, 40 हजार रुपए निकाले, CCTV फुटेज में पैसे निकालते दिखे 2 बाइक सवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment