शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग के छर्च थाना क्षेत्रान्तर्गत आने बाले ग्राम भैसरावन गांव की 15 बर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से दबिश देकर उस समय गिरफ्तार किया जब वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को छर्च थाना क्षेत्र के करियादेह तिराहा से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीते 25 सितंबर की रात को पड़ोस में रहने बाले शख्स ने फरियादिया किशोरी को बयान देने के बहाने बुलाया और उसे खेत मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर से मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये जहा थाना प्रभारी हरिशंकर शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी करियादेह तिराहा पर खड़ा हुआ है जो भागने की फिराक मे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जहा उसे न्यायालय पेश किया गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छर्च हरिशंकर शर्मा,
सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम परिहार,आरक्षक ब्रजराज रावत,आरक्षक सुनील सिह,उमाशंकर रावत,शिवेंद्र सिंह,रफीक खान,रामअवतार रावत, आरक्षक चालक जसवत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment