शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के संतफार्म में एक घर में घुसे दो चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत नगदी पार कर दिए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मौका पंचनामा बनाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार संतफार्म निवासी सीमा पत्नी कल्ला कुशवाह ने पुलिस को बताया कि जब उसके सास-ससुर शिवपुरी गए हुए थे और पति ग्वालियर। इस बीच वह घर पर अकेली थी। ऐसे में 28 नवंबर की रात उसने एक कमरे का ताला लगाकर दूसरे कमरे में सोने चली गई।
लेकिन रात करीब 2 बजे जब वह उठी तो उसने देखा कि दो चोर कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर रहे है। लेकिन वह डरकर वहीं छिप गई, इस दौरान चोर चोरी कर छत के रास्ते भाग निकले। जब उसने भीतर जाकर देखा तो अलमारी व बक्से टूटे पड़े थे। जिसमें से मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, पायल समेत नगदी रुपए गायब थे। चोर यह सारा सामान चुराकर भाग चुके थे। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घर में अकेली सो रही थी महिला, घर में घुसे चोर, सोना चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment