Press "Enter" to skip to content

लोडिंग वाहनों की भिड़ंत में एक किसान की मौत 3 घायल, कोहरे की वजह से हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिंहनिवास गांव के पास कुअंरपुर रोड पर आज शुक्रवार सुबह 5 बजे लोडिंग वाहन की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई, वहीं तीन किसान घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस रखवाया गया है। इस हादसे की वजह कोहरा भी हो सकता है। बताया गया है कि सुबह कोहरे की वजह विजिबिलिटी कम थी इसके चलते दोनों लोडिंग वाहन आपस में टकरा गए। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तीन पहिया लोडिंग वाहन में सब्जी भरकर शिवपुरी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने कुछ किसान आ रहे थे। तब ही ये हादसा हुआ।इस घटना में गंभीर घायल हुए खेरिया गांव के रहने वाले 52 साल के किसान कल्याण रावत की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। वहीं राजू कुशवाह, रामसेवक कुशवाह और वीरू कुशवाह भी इस घटना में घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!