Press "Enter" to skip to content

19 वर्षीय युवक माँ और बहुन को घर ठगोसा छोडकर हुआ गुम परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ठगोसा गांव से बुधवार को एक 19 वर्षीय युवक बिना बताएं घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा युवक को सब जगह तलाश किया गया लेकिन युवक का कहीं कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद परिजनों ने गुरुवार को इसकी सूचना बैराड़ थाने पर दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी कोमलदास पुत्र मथुरादास बैरागी उम्र 54 साल निवासी ने पुलिस को बताया कि कल बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे मेरा लडका विशाल वैरागी उम्र 19 साल निवासी ठगोसा बैराड से अपनी माँ व बहुन को घर ठगोसा छोडकर उसके वाद अपनी माँ का मोबाइल लेकर बिना बताये कहीं चला गया था। तब से लौटकर वापस घर नहीं आया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!