शिवपुरी। आगामी 3 दिसंबर को साइंस कॉलेज में होने वाली पांचों विधानसभा सीटों की मतगणना को लेकर रूट एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। विधानसभा शिवपुरी,पोहरी के सभी कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे। करैरा के कर्मचारी गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंगे। पिछोर एवं कोलारस के कर्मचारी एवं सभी विधानसभा के एजेंट गेट नंबर 4 से प्रवेश करेंगे।सभी अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गेट नंबर 01 पर रहेगी एवं सभी पत्रकार बंधुओ के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तात्या टोपे स्कूल में रहेगी। सभी विधानसभा के कर्मचारियों एवं सभी विधानसभा के एजेंटो की दो पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था साइंस कॉलेज ग्राउंड पर रहेगी एवं सभी विधानसभा के कर्मचारी एवं एजेंटों की चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था फिजिकल कॉलेज में रहेगी। आम जनता के लिए शिव मंदिर (साइंस कॉलेज) से टीवी टावर तक का रास्ता बंद रहेगा। यहां से कोई भी व्यक्ति चाहे वह वाहन से हो या पैदल प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा 10 ड्रॉप गेट लगाए हैं। 1.शिव मंदिर ड्रॉप गेट 2. टीवी टावर ड्रॉप गेट 3.खिन्नी नाका ड्रॉप गेट 4. करौंदी सैंपबेल ग्रुप गेट 5. फिजिकल तिराहा ड्रॉप गेट 6. Cjm बंगला ड्रॉप गेट 7. दो बत्ती ड्रॉप गेट 8. धर्मवीर घाटी ड्रॉप गेट 9. ऑफीसर कॉलोनी ड्रॉप गेट 10. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ड्रॉप गेट इन सभी पर भारी वाहन प्रवेश निषेध रहेगा एवं जरूरत पड़ने पर इन ड्रॉप गेट्स पर आम जनता का प्रवेश भी बंद किया जा सकेगा। यह व्यवस्था 3 दिसंबर(रविवार) सुबह 4:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक रहेगी।

पांच विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए पार्किंग और रूट चार्ट जारी जानिए कहां से मिलेगा प्रवेश कहां खड़ी करनी होगी गाड़ियां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment