शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महल कॉलोनी के निवासी ब्रजेश सोनी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी आदिवासी के साथ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने चाचा और उनके बच्चों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आवेदन दिया है।
बृजेश का आरोप है कि उसने आदिवासी लड़की से शादी की है इसलिए उसके चाचा उसके पिता के नाम दर्ज घर में उसे हिस्सा नहीं देना चाहते इसलिए उन्होंने बीते दिनों उसकी झूठी रिपोर्ट कर जेल भिजवा दिया उसके बाद उसकी पत्नी की मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बृजेश सोनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर चाचा और उनके बच्चों के खिलाफ पत्नी की मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
15 साल पहले आदिवासी लड़की से की थी लव मैरिज:
जानकारी के अनुसार बृजेश सोनी निवासी महल कॉलोनी ने रन्नौद में रहने वाली लक्ष्मी आदिवासी से 15 वर्ष पूर्व अपनी पसंद से शादी की थी शादी के बाद उसके दो संतान हुई। बृजेश सोनी पिछले 15 वर्षों से जयपुर में लाइट फिटिंग का काम कर रहा था।अब बृजेश चाहता है कि वह है अपने घर पर परिवार के साथ रहे इसलिए वह कुछ दिनों पहले शिवपुरी लौट आया और अपने घर पर रहने लगा लेकिन बृजेश के चाचा को उसकी लक्ष्मी आदिवासी से शादी होने पर ऐतराज है। भाई चाचा उसके पैतृक मकान पर भी कब्जा करना चाहता है। इसलिए चाचा ने तीन दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में उसकी झूठी शिकायत कर उसे 151 में जेल भिजवा दिया। इसी दौरान चाचा और उसके बच्चों ने उसकी पत्नी की मारपीट कर उसे घर से बाहर भगा दिया।इसकी शिकायत बृजेश सोनी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए चाचा और उसके बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आदिवासी लड़की से लव मैरिज की सजा चाचा ने झूठे केस में जेल भिजवा कर पत्नी को घर से निकाला, पीड़िता दंपति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment