शिवपुरी: सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना जैसी योजना चला कर समाज में बेटियों को बराबरी का दर्जा देने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी ओर समाज का एक बड़ा हिस्सा आज भी ऐसा है कि उसे इन सबसे कुछ फर्क नहीं पड़ता। उसके घर में बेटी पैदा होने पर मातम छा जाता है। इन्हे लक्ष्मी चाहिए लेकिन बेटी पैदा होने पर ग्रह लक्ष्मी पर जुल्म ढाए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र से सामने आया है चाह बेटे की चाह में हैवान बनें पति और ससुराल वालों एक विवाहिता पर जुल्मों की इंतहा कर बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया महिला का कसूर केवल इतना था कि उसने लगातार 4 बेटियों को जन्म दिया जबकि पति और ससुराल वाले महिला से बेटे की रख रहे थे।
गुरुवार को जख्मी हालत में महिला ने अपने पिता के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बेरहम पति और ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस से लगाई आरोपियों को जेल भेजने की गुहार :
जानकारी के अनुसार खुशबू पत्नी महेन्द्र लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी दविया गोविन्द ने बताया कि उसके यहाँ चार पुत्रियां हैं पुत्र न होने पर पति और सास ससुर उसे काफी समय से प्रताड़ित करते आ रहे थे। महिला ने बताया कि देव उठनी ग्यारस के दिन पति महेंद्र ससुर करनसिंह,सास मीना ने पुत्र ना होने की बात पर लात घूसों डंडों और फावड़े से उसकी बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि उसने इसकी रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद गुरुवार को महिला ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जेल भेजने की मांग की है।

बेटे की चाह में हैवान बना पति और सास ससुर, विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घर से निकाला, रुला देगी इस माँ की दर्द भरी दास्तां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment