शिवपुरी में एक धार्मिक आयोजन के आमंत्रण पत्र विवादों में आ गया है दरअसल क्षेत्र में बांटे गए आमंत्रण पत्र में पिछोर विधानसभा से विधायक प्रीतम लोधी को बताया गया है जबकि पिछोर से वर्तमान विधायक केपी सिंह कक्काजू है।
इस इस आमंत्रण पत्र में वाकायदा पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी और उनकी धर्म पत्नी की फोटों भी लगाया गया है, साथ ही नाम के नीचे प्रीतम लोधी को पिछोर विधायक लिखा गया है। वहीं इसी आमंत्रण कार्ड में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को पूर्व विधायक बताया गया है जबकि वह में वर्तमान कोलारस विधायक हैं।
जानकारी के मुताबिक यह गलती प्रिंटिंग प्रेस द्वारा हुई है इसके साथ ही आयोजकों ने भी ये त्रुटि भरे कार्ड बांट दिए। अब यह धार्मिक आयोजन के कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस मामले में आयोजक मंडल की ओर से सरपंच अतर सिंह लोधी का कहना है कि यह प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण हुआ है।
बता दें कि करैरा अनुविभाग की ग्राम पंचायत सिरसौद में 17 दिसम्बर को भगवान राम और माता जानकी की शादी, विवाह पंचमी के दिन संपन्न होगी। विवाह के आयोजनों की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसी को लेकर बुधवार को माता जानकी के पक्ष की ओर से लगुन लिखी गई और मटियाना लाया गया। आगे की कार्यक्रम भी गांव वाले आपस में वर-वधु पक्ष के रूप में मिलकर संपन्न करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में ग्राम सिरसौद में जयपुर से भगवान राम-जानकी की प्रतिमा लाकर स्थापित की गई थीं। भगवान राम-जानकी का यह मंदिर इसलिए भी पूरे अंचल में चर्चा में रहा क्योंकि मंदिर की मूर्तियां हेलीकाप्टर से सिरसौद लाई गई थीं।
अब इस मंदिर में ओरछा के राम-लला मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर विवाह पंचमी के दिन भगवान राम-जानकी का विवाह भी संपन्न कराया जा रहा है।

पिछोर भाजपा प्रत्याशी को बताया विधायक: धार्मिक आयोजन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment