शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कडोरा लोधी गांव में एक महिला के बेटों और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बुधवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कडोरा लोधी गांव की रहने वाली महिला शिमला पत्नि सटटू बंशकार ने बुधवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 7 माह पूर्व घर के पीछे कचरा फेंकने की बात को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया था इसी विवाद पर से दबंग पड़ोसियों ने उसकी बेटे की बेरहमी से मारपीट कर दी जिससे उसके बेटे सिर और पैर में फैक्चर होकर गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना की रिपोर्ट उसने
दिनारा थाने में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी हाल ही में जमानत पर छूट कर बाहर आ गए हैं तभी से आरोपी कोर्ट केस में राजीनामा के लिए उसे पर दबाव बना रहे हैं। विगत 24 नवंबर 2023 को
आरोपी रामजीवन,रामअवतार,राजा और ब्रजेश बंशकार उसके घर आए उस समय मेरे घर पर मैं और मेरी पुत्री रंजीता बंशकार मौजूद थे मेरा पति व पुत्र घर पर मौजूद नहीं थे सभी आरोपी बोले कि तुमने जो रिपोर्ट हमारे विरूद्ध दर्ज कराई एवं जो केस कोर्ट में चल रहा है उसमें राजीनामा कर लो अगर इस बार हम जेल गये तो तुम्हारे पुत्रो को जान से खत्म कर देगे तथा मेरी पुत्री से भी गंदी गंदी अश्लील गालियां देकर चले गये ब्रजेश अपने हाथ में अवैध कटटा लिये था जो हमारे घर पर आकर एवं मेरे पति को रास्ते में रोक कर उक्त केस को लेकर राजीनामा करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

जमानत पर छूटे आरोपी कोर्ट केस में राजीनामा करने दे रहे हैं बेटों को जान से मारने की धमकी, मां एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment