Press "Enter" to skip to content

युवा संगम कार्यक्रम में सूर्यप्रताप का चयन, पश्चिम बंगाल में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में कोलारस नगर के युवा सूर्यप्रताप राजपूत (छात्र, राजनीति विज्ञान) शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश से युवा संगम कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लगभग 2331 प्रतिभागियों ने पंजीयन किया था। जिसमें से मात्र 47 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें नगर के सूर्यप्रताप राजपूत का भी नाम शामिल है।

इस योजना के तहत पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिक विकास जैसे विचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए आई.आई.आई.टी.डी.एम जबलपुर, मध्य भारत का नोडल केंद्र बनाया गया है। चयनित छात्र पश्चिम बंगाल के स्थानीय समुदायों से भी संवाद करेंगे। स्थानीय व्यंजन का स्वाद लेंगे और क्षेत्र की परंपराओं और रीति-रिवाजों को समझेंगे।

इस पहल के जरिए युवाओं के बीच ज्ञान और संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। इससे सभी जुड़ सकेंगे और एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को समझ सकेंगे। गौरतलब है कि सूर्यप्रताप इससे पहले में भी जिले का प्रतिनिधित्व कई कार्यक्रमों में कर चुके हैं। हमारे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर जगमग करते रहते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!