स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया ।स्थाई गिरफ्तारी वारंटी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में कई वर्ष से वांटेड था
शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले, एस.डी.ओ. पी. करैरा शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में गिरफ्तारी, स्थाई गिरफ्तारी वारंटी व असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जा रहा है, व थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना करैरा की टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र ढाबा अमोला हाईवे से स्थाई गिरफ्तारी वारंटी रघु उर्फ राजू जाटव पुत्र नत्थू जाटव उम्र 32 वर्ष निवासी हरदौल मौहल्ला करैरा को गिरफ्तार किया। रघु उर्फ राजू जाटव को वर्ष 2018 में अधिक मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था जिसका प्रकरण मान्यनीय न्यायालय में चल रहा था जिस पर रघु उर्फ राजू जाटव बेल जंप कर फरार हो गया था जिस पर मान्यनीय न्यायालय कमला गौतम जेएमएफसी करैरा के द्वारा थाना करैरा के अपराध क्रमांक 436/18 धारा 34(2) आबकारी एक्ट व प्रकरण क्रमांक 683/ 18 में स्थाई वारंट जारी किया था जिसमें वह कई वर्ष से वांटेड था । पुलिस थाना करैरा की टीम में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गुलाब का फूल देकर उसका स्वागत किया ताकि वह पुलिस को देखकर भयभीत न हो सके। पुलिस थाना करैरा की टीम में सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, सउनि सुबोध टोप्पो, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव ,आरक्षक चंद्रशेखर मीणा, संदीप सिंह चौहान व नगर रक्षा समिति सदस्य मनमोहन सिंह तोमर की मुख्य भूमिका रही।

अनोखा स्वागत: पुलिस थाना करैरा टीम ने वारंटी को गुलाब का फूल भेंट कर उसका स्वागत किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment