Press "Enter" to skip to content

पति पत्नी में झगड़े के बाद पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की सुसाइड मामले की जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मामोनी पहाड़ी गांव में बीती रात एक 40 वर्षीय युवक ने रोशनदान में रस्सी फंसाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सतनवाड़ा थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पुत्र टुण्डाराम आदिवासी निवासी मोहना जिला ग्वालियर ने अपनी ससुराल मामोनी पहाड़ी गांव में रोशनदान से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी करीब 10 साल से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। पति सुरेंद्र आदिवासी अपने बच्चों से मिलने ससुराल आता रहता था बीती रात भी युवक अपने बच्चों से मिलने आया था। बताया जा रहा कि इस दौरान बच्चों को अपने साथ ले जाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इससे नाराज पति ने रोशनदान से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!