Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ा, कार ने बाइक में मारी थी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र के घुरवार फ्लाई ओवर ब्रिज पर 25 नवंबर की सुबह एक कार ने दो बाइक सवारों में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां एक घायल युवक की उपचार के दौरान मंगलवार की रात 1 बजे मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज ग्वालियर में कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मेघोनाबड़ा गांव का रहने वाला छोटेलाल यादव (35) पुत्र यशवंत यादव अपने एक साथी जितेंद्र योगी के साथ बाइक पर सवार होकर डीजल भराने पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां छोटेलाल यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जितेंद्र की हालत पहले से बेहतर बताई गई है। बता दें छोटेलाल यादव अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। बदरवास थाना पुलिस द्वारा कार को जप्त कर लिया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!