शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ठेव गांव के रहने वाले 33 साल के एक युवक पर भालू ने मंगलवार की शाम हमला बोल दिया। भालू के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें ठेव गांव माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटा हुआ है। इसी गांव का रखने वाला 33 साल का बॉबी गुर्जर पुत्र डब्बू गुर्जर मंगलवार की शाम जंगल की ओर गया था इसी दौरान बॉबी पर एक भालू ने हमला बोल दिया था। भालू ने बॉबी के मुंह पर हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस बीच भालू के हमले से घायल बॉबी गुर्जर अपनी जान बचाके भागते हुए ग्रामीणों तक पहुंचा। सूचना मिलते ही बॉबी के परिजनों ने उसे पहले शिवपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया जहां बॉबी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें इस क्षेत्र में भालुओं द्वारा पहले भी ग्रामीणों को घायल किया जा चुका है।

भालू के हमले से युवक घायल: पहले भी ग्रामीणों पर बोल चुके हमला, नेशनल पार्क की सीमा से सटा हुआ है ठेव गांव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment