शिवपुरी। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ौदी गांव की निवासी एक महिला ने मंगलवार को दबंग पड़ोसियों से परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए पुलिस से पड़ोसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बड़ौदी गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। जिसके बाद उसने गांव के ही एक युवक के साथ पति पत्नी की तरह रहकर अपना जीवन व्यतीत करना शुरू कर दिया। युवक के साथ मेरे इस रिश्ते से मेरे परिवार वालो को कोई आपत्ति नही है। लेकिन युवक के साथ मेरे इस संबंध से गांव के ही पड़ोसी गोविंद, विजय सिंह, मोहन सिंह, राजा आपत्ति कर रहे है वह कहते है तू इसके साथ नही रहेगी यदि रहेगी तो हम तुझे यहां नही रहने देंगे। फिर भी रहेगी तो तुझे व तेरे रखे हुए आदमी को जान से खत्म कर देंगे। महिला ने बताया कि दबंग पड़ोसियों के डर की वजह से वह उसका पति चार माह से यहां वहां भटक रहे हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा और दबंग पड़ोसियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

महिला के लिव-इन रिलेशन से पड़ोसियों को ऐतराज़, महिला ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत, दबंग पड़ोसियों के खिलाफ एफआईआर की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment