Press "Enter" to skip to content

फर्जी आई डी से स्कूल की छवि धूमिल करने की कोशिश, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: स्कूलों में चल रही गला काट स्पर्धा में अच्छे स्कूलों को नीचा दिखाने के लिए विरोधी कितनी नीच हरकत पर उतर आये है यह आज देखने में आया जब सोशल प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शहर के प्रतिष्ठित स्कूल किड्स गार्डन की फर्जी आइ डी बना कर उस पर अश्लील रील डाल कर स्कूल, स्कूल प्राचार्य एवं स्टाफ की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। कोतवाली शिवपुरी में जांच का आवेदन देते वक्त किड्स गार्डन स्कूल के प्राचार्य शिवकुमार गौतम ने बताया कि सोशल साइट इंस्ट्राग्राम पर किसी विरोधी ने “केजीएस मीम्स शिवपुरी” के नाम से फर्ज़ी एकाउंट बनाकर स्कूल के लोगो की अश्लील इमोजी और टाइम लाइन पर अश्लील शब्दावली का प्रयोग करने के साथ साथ दो रील पोस्ट की जो बेहद ही आपत्तिजनक एवं अश्लील थी। इसकी जानकारी मिलने पर स्कूल प्राचार्य ने पुलिस कोतवाली में एफ आई आर हेतु आवेदन देकर आइ डी बनाने एवं संचालित करने बाले तथा इस घृणित कार्य में साथ देने बाले व्यक्तियों की पहचान कर कानूनी दंड देने की मांग की.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!