शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला और उसके पति को छेड़छाड़ का केस वापस लेने आरोपियों और उनके परिजनों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि इस मामले में शिकायत के बाद भी बामौरकला थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे परेशान महिला ने अपने पति के साथ मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पति की गैर मौजूदगी में दबंगों ने टपरिया में घुसकर की छेड़छाड़
जानकारी के अनुसार खनियांधाना थाना क्षेत्र के बुकर्रा गांव की निवासी एक 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ बामौरकला थाना क्षेत्र के बहर्रा गांव में खेतिहर मजदूर का काम करती है।
11 अक्टूबर 2023 की रात करीब 9:00 बजे जब उसका पति घर पर नहीं था उसी समय गांव के ही दो युवक सुरेन्द्र शर्मा व राघवेन्द्र शर्मा महिला के खेत पर बनी टपरिया में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।महिला के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग आ गए जिससे आरोपी महिला को छोड़कर भाग गए। महिला ने बताया कि उसकी रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया था। अब छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा के लिए आरोपी और उसके परिजन उसको धमका रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।

छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने आरोपी दे रहे हैं धमकी, पीड़िता ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment