Press "Enter" to skip to content

चकरामपुर नरसंहार: करणी सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, मृतकों के आश्रित को एक एक करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चकरामपुर में विधानसभा चुनाव के मतदान 17 नवंबर को फर्जी वोटिंग को रोकने और पुरानी रंजिश को लेकर हुए नृशंस हत्याकांड को लेकर मंगलवार को करणी सेना ने शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया को ज्ञापन सौंपा।कर्णी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदोरिया एवं समस्त राजपूत क्षत्रीय समाज के लोगों ने बताया कि नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर में आशा भदोरिया मुन्ना भदोरिया लक्ष्मण भदोरिया हिमांशु सेंगर चार लोगों की कुशवाह समाज के लोगों द्वारा हत्या करने के विरोध में समस्त राजपूत समाज में रोष व्याप्त है।इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शेष अपराधी खुलेआम घूम रहे है उन पर इनाम की राशि बढ़ाई जाये और जल्द से जल्द गिरफ्‌तार किया जाये। इसके साथ ही करणी सेना ने मांग की है कि जितने भी अपराधी है उनके सभी के मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त किये जाये,अपराधियों पर इनाम की राशि बढ़ाई जाये।
मृतक के परिवारजनों को पुलिस सुरक्षा मुहिया कराई जाये।
मृतक के परिवारजनों को प्रशासनिक नौकरी दी जाये जिससे परिवार का भरण पोषण होगा। मृतक लोगों को 1-1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कोष से दी जाने की मॉग है। इसके साथ ही महिला आशा भदोरिया की निर्मम हत्या की गई है उसके लिए कर्णी सेना अपराधियों को फॉसी देने का मुख्यमंत्री और राज्यपाल से माँग करती है। कर्णी सेना की मॉग अगर पूरी नहीं हुई तो भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में कर्णी सेना भयानक आंदोलन करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!