शिवपुरी : शहर में आज श्री गुरु नानक देव का 554 वाँ प्रकाश पर्व सिख समुदाय के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा. गुरु नानक देव कमेटी द्वारा गुरुद्वारे से माधव चौक,अस्पताल चौराहा होते हुए राजेश्वरी रोड से नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें सभी सिख संगत के लोगों ने बढ़ चलकर हिस्सा लिया.श्री गुरु नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले गए नगर कीर्तन का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही लंगर रखा गया जिसमें अभी तक 10000 से अधिक लोगों ने लंगर चखा. लंगर देर रात तक अनावृत जारी रहेगा।
प्रकाश पर्व पर शहर में निकाला गया नगर कीर्तन:
श्री गुरु नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी एक बडी बस में विराजमान थी, जिसकी आगवानी पांच प्यारे कर रहे थे।पांच प्यारों के आगे संगत झाड़ू व पानी का छिड़काव करते हुए वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतेह का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। खास बात यह रही कि नगर कीर्तन के सबसे अखिरी में ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी, जो सफाई करते हुए आगे बढ़ रही थी। रास्ते में स्टॉल लगाकर तमाम तरह के प्रसाद का वितरण किया गया।

शिवपुरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है श्रीगुरु नानक देव का 554वां प्रकाश पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने चखा लंगर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment