Press "Enter" to skip to content

कोलारस कस्बे की जेल कालोनी का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर लापता, घर से दुकान के लिए निकला था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे से एक 16 साल का बालक लापता हो गया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब बालक का सुराग नहीं लगा तब गुमशुदगी की शिकायत स्वजनों ने कोलारस थाने आज सोमवार को दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे की जेल कालोनी का रहने वाला शाहिद उर्फ हुउन्ना पुत्र रज्जाक शाह जगतपुर क्षेत्र में किसी दुकान पर काम करता था। शाहिद रविवार की सुबह घर से दुकान के लिए निकला था। लेकिन दुकान उस वक्त बंद थी। शाहिद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में भी दिखाई दिया।

इसके बाद शाहिद का पता नहीं लग सका, देर शाम जब शाहिद घर नहीं पहुंचा तब शाहिद की तलाश में परिजन निकले। तलाश के बावजूद जब शाहिद का पता नहीं लगा सका तब परिजनों ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!