Press "Enter" to skip to content

अबैध संबंधों के चलते कांग्रेस के पोलिंग एजेंट की मौत, कुए में 10 दिन बाद मिला शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के महोबा डामरोन से 17 नवंबर मतदान के दिन लापता हुए कांग्रेसी पोलिंग एजेंट का शव रविवार एक कुएं से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस खुलासे पता चला है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी।


जानकारी के मुताबिक, महोबा का रहने वाला 38 साल का कृष्णपाल पुत्र गंधर्व सिंह चौहान 17 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की ओर से पोलिंग एजेंट बना था। हालांकि मतदान के बाद वह लापता हो गया। इसकी शिकायत परिजनों ने भौंती थाना में दर्ज कराते हुए गांव के गजराज उर्फ गज्जू पुत्र हरनाम कुशवाह पर संदेह जाहिर किया।

पुलिस को जब गुमशुदा व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी सीडीआर निकलवा कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह होने पर गजराज उर्फ गज्जू पुत्र हरनाम कुशवाह और उसकी पत्नी धनवंती को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में दंपति ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए सारी बात पुलिस को बता दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक के गजराज की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर ने आरोपियों के खेत पर बने कुएं से कृष्णपाल का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में गजराज और उसकी पत्नी धनवंती के अलावा वीर सिंह, हरदास और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को राउंड अप कर लिया है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना है कि इस मामले में जांच अभी बाकी है। साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!