शिवपुरी: जिला अस्पताल में घर पर डिलीवरी के बाद प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार की रात प्रसूता की मौत हो गई थी। रात में प्रसूता के शव को पोस्टमार्टम हाउस पुलिस ने रखवा दिया। हालांकि परिजन सुबह होने से पहले शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए।
घर में ही करा दी डिलेवरी
जानकारी के मुताबिक, सिरसौद थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव की रहने वाली 28 साल की धनवंती शाक्य की डिलेवरी घर में हो गई थी इसके बाद धनवंती की जब ब्लडिंग नहीं रुकी तब परिजनों द्वारा धनवंती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान धनवंती की मौत हो गई।
वहीं परिजनों के अनुसार, धनवंती को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही डिलीवरी हो गई। इसके बाद धनवंती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि धनवंती की घर में डिलीवरी होने के बाद उसकी ब्लीडिंग नहीं रुकी थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नर्सिंग स्टाफ भी धनवंती की ब्लडिंग रोकने में न कामयाब रहा था। जिससे धनवंती की मौत हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल में हंगामा भी हुआ था।
सातवीं संतान के रूप में फिर जन्मी बेटी
बता दें कि धनवंती शाक्य पत्नी दिलीप शाक्य इससे पहले 6 बच्चों को जन्म दे चुकी है। धनवंती की सभी संतान बेटी के रूप में पैदा हुई थी। बताया गया है 6 बेटियों में से एक बेटी की पहले मौत हो चुकी है और शनिवार की रात धनवंती ने एक और बेटी को जन्म दिया इसके बाद धनवंती की मौत हो गई। इस मामले को बेटे की चाह से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इस मामले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बीएल यादव का कहना है कि बच्ची पैदा होने के बाद प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था महिला बेहद कमजोर थी अत्यधिक ब्लडिंग होने के चलते उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन नवजात बच्ची को भी अपने साथ ले गए।

घर पर डिलीवरी के बाद कराया अस्पताल में भर्ती, 7वीं बेटी को दिया था घर पर जन्म, प्रसूता ने तोड़ा दम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment