Press "Enter" to skip to content

मोबाइल सेंटर संचालक को झांसा देकर 66 हजार रुपए ठगे, रुपए वापस मांगने पर मां बेटे दे रहे झूठे केस में फंसाने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में एक मोबाइल सेंटर संचालक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित को झांसा देकर एक युवक ने फोन पे के माध्यम से 66 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल सेंटर के संचालक ने जब युवक से पैसे वापस मांगे तो युवक और उसकी मां उसे अब जूते कैसे में फंसने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने शनिवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए पुलिस से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार रघुराजपुरी पुत्र रमेशपुरी गोस्वामी निवासी टोड़ा बैराड़ ने बताया कि वह बैराड़ कस्बे के माता रोड़ पर मोबाइल सेंटर की दुकान चलता है। दिनांक 4 नवंबर 2023 को दुकान पर धीरज पुत्र राकेश शर्मा निवासी बैराड़ आया और फोन पे पर 4 बार में 66 हजार रुपए अपने नंबर पर ट्रांसफर करा लिए मैंने धीरज शर्मा से पैसे मांगे तो उसने कुछ देर में देने का बहाना कर दुकान से चला गया। पीड़ित ने बताया कि फिर मैंने धीरज से कई बार पैसे मांगे लेकिन उसने मेरे पैसे वापस नहीं किए जिसकी शिकायत उसने बैराड़ थाने में की लेकिन सुनवाई नहीं होने से आज एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!