Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के स्टूडेंट की ब्राजील में संदिग्ध मौत, कैलिफोर्निया में कर रहा था पढ़ाई, पिता ने बेटे का शव वापस लाने लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी के एक स्टूडेंट की ब्राजील में संदिग्ध मौत हो गई। वह दो महीने पहले ही कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए गया था। उसकी मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। परिजनों ने बेटे के शव को वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।


23 साल का नवजोत सिंह जिले के कोलारस तहसील के नेतवास गांव का रहने वाला था। वह कांग्रेसी नेता शेर सिंह सरदार को इकलौता बेटा था। दो महीने पहले ही उसने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बीबीए में एडमिशन लिया था। वह यूनिवर्सिटी की ओर से अपने कुछ साथियों के साथ 10 दिन के लिए ब्राजील टूर पर गया था।

यहां नवजोत सिंह और चंड़ीगढ़ के रहने वालो एक अन्य साथी दीप की तबीयत खराब हो गई। तीन दिन पहले दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नवजोत की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है।

पिता बोले- मौत की असली वजह नहीं बताई
नवजोत के पिता शेर सिंह ने कहा कि बेटे की मौत की असली वजह अब तक नहीं बताई गई है। हमने बेटे के शव को वापस घर लाने के लिए मदद मांगी है। इस मामले पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने परिवार की हर संभव मदद की बात कही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही कोलारस एसडीएम को परिवार से मिलकर सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शेर सिंह की एक बेटी इंग्लैंड में रहकर पढ़ाई कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!