शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में फर्जी मतदान व पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल चौथे व्यक्ति मुन्ना भदौरिया ने गुरुवार की शाम इलाज के दौरान ग्वालियर अस्पताल में दम तोड दिया।चकरामपुर नरसंहार में चौथे व्यक्ति की मौत की खबर से इलाके में तनाव का माहौल है। शुक्रवार की शाम जैसे ही मुन्ना भदौरिया का शव नरवर पहुंचा क्षत्रिय समाज और करणी सेना के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के घरों को बुल्डोजर से तोड़ने की मांग की है।
नरवर कस्बे में भारी संख्या में तैनात किया गया पुलिस बल:
मुन्ना भदौरिया की मौत की खबर जैसे ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को लगी तो पुलिस अधीक्षक राघुवंश सिंह भदौरिया ने तत्काल आसपास के थाना क्षेत्रों सहित पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस बल नरवर भेज दिया।पुलिस ने नरवर के हर गली मोहल्ले और बाजार की हर गली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात करवा दी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिस्थितियों का हवाला देकर बाजार भी सामान्य दिनों से पहले बंद करवाना शुरू कर दिया. नरवर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू जैसे हालात नज़र आ रहे हैं।
चकरामपुर नरसंहार अब तक 4 की मौत 2 का उपचार जारी:
यहां आपको बता दें कि 17 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद शिवपुरी जिले के चकरामपुर में फर्जी मतदान और पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था. मतदान खत्म होते ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने भाजपा प्रत्यशी के समर्थकों की गाड़ी में पहले तो आग लगाकर सभी को जिंदा जलाने का प्रयास किया लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हो पाए तो कुशवाह समाज के लोगों ने एकराय होकर सभी को घेर कर इतना मारा कि उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर करना पड़ा. ग्वालियर में उपचार के दौरान लक्ष्मण सिंह पुत्र रंजीत भदौरिया उम्र 40 आशा देवी पत्नी मुन्ना भदौरिया उम्र 45, अमर सिंह उर्फ हिमांशु सेंगर पुत्र बृजेंद्र सेंगर 22 निवासी छतरपुर की मौत हो गई थी.इसके अलावा मुन्ना भदौरिया, योगेंद्र भदौरिया, राजा सिंह भदौरिया की हालत गंभीर बनी हुई थी. इनमें से गुरुवार की शाम मुन्ना भदौरिया ने दम तोड़ दिया।

चकरामपुर नरसंहार में गंभीर घायल मुन्ना भदौरिया की मौत, शव पहुंचा नरवर क्षत्रिय समाज ने की सभी आरोपियों के घर तोड़ने की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment