Press "Enter" to skip to content

रातभर से गायब विवाहिता की सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुत्र नहीं होने से परेशान रहती थी महिला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने की सूचना से सनसनी फ़ैल गई। महिला की शिनाख्त देवकी पत्नी बीरेंद्र कुशवाह निवासी रायश्री गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार की शाम 7-8 बजे से घर से गायब थी जिसे परिजनों द्वारा रातभर काफी खोजा गया लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह गांव से निकले नाले के पास महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला परिजनों द्वारा इसकी सूचना देहात थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका के पति ने बताया कि उसकी 3 पुत्रियां हैं पुत्र नहीं होने से पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहती थी संभावना है कि इसी वजह से महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी हो। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!