Press "Enter" to skip to content

आधी रात को हाईवे पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश पुलिस ने बाइक के नंबर से की मृतक की शिनाख्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर कांकर गांव के पास आधी रात को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास मिली बाइक के नंबर से पुलिस ने शव की पहचान सुरेश पुत्र गंगाराम उपाध्याय उम्र 58 वर्ष निवासी झांसी रोड़ रेंज ऑफिस के सामने शिवपुरी के रूप में की है।
बेटे की शादी के कार्ड लगाने गया था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश उपाध्याय अपने बेटे की शादी के कार्ड लगाने बुधवार की शाम को बाइक से मोहना तरह गए थे।जो लौट कर घर नहीं पहुंचे।रात में परिजनों को सतनवाड़ा थाना पुलिस ने सूचना दी कि पुलिस को एक व्यक्ति का शव कांकर गांव के पास पड़ा मिला है। जिसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सुरेश उपाध्याय उम्र 58 वर्ष निवासी झांसी रोड़ रेंज ऑफिस के सामने के रूप की। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे की शादी 28 नवंबर को है। बेटे की शादी से पहले पिता की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!